{"_id":"6abbbfcce72697362c0792f6","slug":"dispute-arose-between-students-and-management-of-greater-noida-college-regarding-admit-cards-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: एक कॉलेज में एडमिट कार्ड को लेकर हंगामा, छात्रों और शिक्षकों में हुई नोकझोंक; प्रबंधन पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: एक कॉलेज में एडमिट कार्ड को लेकर हंगामा, छात्रों और शिक्षकों में हुई नोकझोंक; प्रबंधन पर आरोप
Tue, 29 Sep 2026 07:12 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:12 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में एडमिट कार्ड को लेकर छात्रों और प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। शिक्षकों और कर्मचारियों से तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। छात्रों का आरोप था कि परीक्षा के दिन उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिए गए, जिससे उन्हें परीक्षा देने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
छात्रों और शिक्षकों में नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नॉलेज पार्क स्थित ईशान इंस्टीट्यूट में परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड को लेकर छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच विवाद खड़ा हो गया। छात्रों ने एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराने और परीक्षा में शामिल होने से रोकने का आरोप लगाते हुए कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि छात्र और शिक्षक आमने-सामने आ गए। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के दिन उन्हें एडमिट कार्ड नहीं दिए गए। उनका कहना है कि एडमिट कार्ड नहीं मिलने के कारण उन्हें परीक्षा देने में परेशानी हुई। इसी बात को लेकर छात्रों ने कॉलेज प्रशासनिक भवन में पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी और अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कॉलेज में हंगामे की सूचना पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह, एसीपी राजीव गुप्ता, एसीपी कृष्ण पाल सिंह मौके पर छात्रों को समझाते रहे।
विज्ञापन
छात्रों के विरोध के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब उनकी कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों से तीखी बहस होने लगी। छात्रों की ओर से आरोप लगाया गया कि परीक्षा से ठीक पहले एडमिट कार्ड को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, जिससे उनका परीक्षा देने का मौका प्रभावित होने की आशंका पैदा हुई।
छात्रों और शिक्षकों के बीच बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति हो गई। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि विवि में अनुपस्थिति कम होने के कारण एडमिट कार्ड रोक दिए थे। इसमें कॉलेज का कोई रोल नहीं था। छात्रों का समझाने का प्रयास किया गया। विवि में बातकर सभी छात्रों के एडमिट कार्ड जारी हो गए।
सभी ने परीक्षा दी। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि ईशान इंस्टीट्यूट में बीएएमएस थर्ड ईयर के कुछ छात्र-छात्राओं की कक्षाओं में उपस्थिति कम होने के कारण एडमिट कार्ड जारी न होने पर इकट्ठा होकर छात्रों द्वारा आपत्ति जताई गई थी। जिन्हें कॉलेज एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के मध्य वार्ता के उपरांत सभी को समझा-बुझाकर भेज दिया गया है।