फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP International Trade Show Four students from PSIT, Kanpur, have created a smart bag

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: बैटरी ने दिया धोखा तो बना डाला स्मार्ट बैग, कानपुर के पीएसआईटी के चार छात्रों का कमाल

Tue, 29 Sep 2026 11:27 AM IST
Vijay Singh Pundir अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 29 Sep 2026 11:27 AM IST
सार

कानपुर के पीएसआईटी कॉलेज के बीबीए के छात्र ध्रुव अग्रवाल ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 20 हजार एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस स्मार्ट लैपटॉप बैग का प्रोटोटाइप तैयार किया है। छात्रों का दावा है कि इसकी बैटरी से एक लैपटॉप को करीब दो बार और मोबाइल को चार बार तक चार्ज किया जा सकेगा।

विज्ञापन
UP International Trade Show Four students from PSIT, Kanpur, have created a smart bag
छात्रों ने बना डाला स्मार्ट बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रोजेक्ट तैयार था और उसी दिन जमा करना था। चार दोस्त लैपटॉप पर आखिरी काम निपटा ही रहे थे कि अचानक बैटरी खत्म हो गई। आसपास चार्जिंग प्वाइंट तलाशा, लेकिन इंतजाम नहीं हुआ। समय बीत रहा था और प्रोजेक्ट जमा करने की चिंता बढ़ती जा रही थी। इसी परेशानी के बीच चारों के दिमाग में सवाल कौंधा मोबाइल को कहीं भी चार्ज करने के लिए पावर बैंक है तो लैपटॉप के लिए ऐसा इंतजाम क्यों नहीं हो सकता? इसी सवाल ने एक नए इनोवेशन की नींव रख दी। चारों ने लैपटॉप रखने वाले बैग को ही चलता-फिरता चार्जिंग स्टेशन बना दिया।

विज्ञापन


कानपुर के पीएसआईटी कॉलेज के बीबीए के छात्र ध्रुव अग्रवाल ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 20 हजार एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस स्मार्ट लैपटॉप बैग का प्रोटोटाइप तैयार किया है। छात्रों का दावा है कि इसकी बैटरी से एक लैपटॉप को करीब दो बार और मोबाइल को चार बार तक चार्ज किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इसे बाजार में करीब 3,500 रुपये में उपलब्ध कराने की योजना है। चारों युवाओं के मुताबिक, पढ़ाई के दौरान अक्सर घंटों लैपटॉप पर काम करना पड़ता है। कॉलेज से बाहर निकलने या सफर के दौरान सबसे बड़ी चिंता लैपटॉप की बैटरी की रहती है। मोबाइल के लिए छोटा पावर बैंक जेब में रखा जा सकता है, लेकिन लैपटॉप के लिए हर जगह चार्जिंग प्वाइंट खोजना पड़ता है। इसी समस्या को उन्होंने अपने इनोवेशन का आधार बनाया।
विज्ञापन


जहां बिजली का सॉकेट नहीं, वहां बैग देगा ‘पावर’
स्मार्ट बैग को खासतौर पर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा युवाओं और सफर के दौरान लैपटॉप पर काम करने वाले लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रोटोटाइप में ऐसी व्यवस्था की गई है कि बैग में लैपटॉप रखने के साथ जरूरत पड़ने पर उसे चार्ज भी किया जा सके। युवाओं का लक्ष्य अलग-अलग मॉडल के लैपटॉप के अनुकूल चार्जिंग सुविधा विकसित करना है। छात्रों का मानना है कि अगर उत्पाद बाजार में सफल रहता है तो यह उन युवाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जिन्हें पढ़ाई या काम के लिए लंबे समय तक लैपटॉप के साथ बाहर रहना पड़ता है। यानी जिस दिन एक चार्जिंग प्वाइंट की तलाश ने चार दोस्तों को परेशान किया, उसी परेशानी ने अब उनके हाथ में स्टार्टअप का नया आइडिया थमा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की परेशानी से स्टार्टअप तक पहुंचा आइडिया
जो परेशानी कुछ समय के लिए चार दोस्तों के प्रोजेक्ट पर भारी पड़ गई थी, अब वही उनके लिए स्टार्टअप का रास्ता खोल रही है। टीम का लक्ष्य प्रोटोटाइप को और हल्का व सुरक्षित बनाना है, ताकि विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और लगातार सफर करने वाले लोग आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें। बैटरी सुरक्षा और चार्जिंग सिस्टम में सुधार के बाद इसे व्यावसायिक स्तर पर बाजार में उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed