{"_id":"6784becab8889f120b068988","slug":"video-children-were-surprised-to-see-the-magic-show-organized-by-amar-ujala-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा में अमर उजाला की ओर से मैजिक शो देख हैरान हुए बच्चे, ड्राइंग में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा में अमर उजाला की ओर से मैजिक शो देख हैरान हुए बच्चे, ड्राइंग में दिखाया हुनर
अमर उजाला की ओर से शनिवार को सेक्टर 75 स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट 8 सोसाइटी में फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता के साथ ही मैजिक शो देखने को मिला। सोसाइटी के बच्चों और अभिभावकों ने इस शाम का जमकर मजा लिया। जादूगर संजोग सिंह ने बच्चों को तरह-तरह के जादू दिखाकर हैरान किया। वहीं, ड्राइंग प्रतियोगिता में रंग बिरंगी सुंदर चित्रकारी बनाकर अपना हुनर दिखाया। इसमें जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर काइरा, दूसरे स्थान पर दिव्यम मोदी, तीसरे स्थान पर माइरा, चौथे स्थान पर ब्योम पांडेय और पांचवे स्थान पर रेयांश सिंह विजेता बने। वहीं, सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर कविश जोशी, दूसरे स्थान पर प्रांशी बंसल, तीसरे स्थान पर अथर्व मिश्रा, चौथे स्थान रेयांश, पांचवे स्थान पर ईश्वी विजेता बनीं। सभी विजेता बच्चों को अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत किया गया। वहीं, प्रतिभाग करने वाले अन्य बच्चों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में एओए अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, कोषाध्यक्ष उत्पल कुमार, संरक्षक मुन्ना कुमार शर्मा, सचिव शकुंतला कुमारी, सदस्य प्रभा अग्रवाल और अतुल जैन का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।