{"_id":"6749893f359c4c0df005c3d3","slug":"video-buses-waiting-for-33-years-in-greater-noida-and-bus-stands-become-dilapidated","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में 33 साल से बस चलने का इंतजार, बस स्टैंड हुए जर्जर, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में 33 साल से बस चलने का इंतजार, बस स्टैंड हुए जर्जर, देखें वीडियो
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:58 PM IST
ग्रेटर नोएडा की स्थापना के 33 वर्ष बाद भी आंतरिक परिवहन व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक बस सेवा न होने से - लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के करीब 35 सेक्टरों और 100 से अधिक गांवों की 5 लाख आबादी के लिए सुलभ वाहन सुविधा नहीं है। निजी साधनों के भरोसे ही लोगों को आना-जाना पड़ रहा है। एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर में जाने के लिए रोजाना लोगों का ऑटो और कैच ही सहारा है। लोगों ने बताया कि बस सेवा नहीं होने से उन्हें आर्थिक रूप से भी नुकसान हो रहा है। जहां पर जाने के लिए सार्वजनिक सेवा से 10 रुपये लगते हैं। वहां उन्हें 30 से 40 रुपये देने पड़ रहे हैं। प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा डिपो के संयुक्त प्रयास से चलाई गई बसें भी बंद हो गई हैं। लोगों का आरोप है कि जब बसों का संचालन शुरू किया गया तब रूट सही तरीके से तय नहीं किए गए। प्राधिकरण की ओर से कहा गया कि बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। जबकि लोगों का कहना था कि रूट सही नहीं थे। सार्वजनिक बस सेवा न होने से करीब 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।