{"_id":"688cc48b76b887c176052595","slug":"video-amar-ujala-fantastic-evening-organized-in-society-of-greater-noida-west-2025-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फनटास्टिक शाम: ग्रेनो में बच्चों ने कागज पर उकेरी भावनाएं, जादू देखकर खिलखिलाए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फनटास्टिक शाम: ग्रेनो में बच्चों ने कागज पर उकेरी भावनाएं, जादू देखकर खिलखिलाए चेहरे
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:13 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूबसूरत चित्र बनाए। बच्चों ने मैजिक शो भी देखा। मैजिक शो में अमन ने बच्चों को जादू दिखाए। इसे देखकर बच्चे हैरान हुए और ठहाके भी लगाए। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप 5-5 बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों ने किया। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर अद्विका,दूसरे पर बानी ठाकुर, तीसरे पर पूजिता अग्रवाल, चौथे पर अश्विका अग्रहरि और पांचवें नंबर पर रुद्रांश सिंह रहे। सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर आरना वर्मा, दूसरे पर पृशनी बेरा, तीसरे पर सिया शरण, चौथे पर काव्या शर्मा और पांचवें नंबर पर प्रियांशी रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार देने के साथ ही अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर रोहन गुप्ता,नीरज राजपूत,अमित नारायण,रिचा दीक्षित,सुष्मिता चक्रवर्ती,मनीकांत सिंह,गौतम कुमार,मनीष जैसवाल और अनिरुद्ध अग्रहरि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।