Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
All India Gurjar Mahasabha announced birth anniversary of Emperor Mihir Bhoj will be celebrated across country
{"_id":"6a9bf916494e3602fe0bcb7d","slug":"video-all-india-gurjar-mahasabha-announced-birth-anniversary-of-emperor-mihir-bhoj-will-be-celebrated-across-country-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सम्राट मिहिर भोज की जयंती देशभर में धूमधाम से मनेगी, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सम्राट मिहिर भोज की जयंती देशभर में धूमधाम से मनेगी, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का एलान
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती देशभर में मनाने का ऐलान किया है। प्रदेश और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाजसेवी संगठनों, युवाओं और समाज के लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की जाएगी।
शनिवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने बताया कि सम्राट मिहिर भोज ने किसी एक जाति के लिए नहीं, बल्कि तत्कालीन भारत की रक्षा और हिंदू सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि इतिहास में सम्राट मिहिर भोज को हिंदू सम्राट के रूप में भी स्मरण किया जाता है।
उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज की जयंती को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। जयंती पर देशभर में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया जाएगा।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। सुखवीर सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संजय भैया को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर डीएन सिंह, अनिल कसाना, हरिओम बैंसला, मनोज कटारिया, बीएस रावत, चंद्रवीर नागर, अमरजीत सिंह समेत महासभा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।