{"_id":"6944306d4b4424e0bd0e125a","slug":"video-youth-congress-workers-gheraoed-bjp-office-in-gurugram-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"'सोनिया-राहुल पर बनाए झूठे केस': गुरुग्राम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सोनिया-राहुल पर बनाए झूठे केस': गुरुग्राम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव
गुरुग्राम। भाजपा द्वारा थोपे गए झूठे मुकदमों के खिलाफ और सोनिया गांधी व राहुल गांधी की सत्य की जीत के जश्न में हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय (गुरुकमल) के बाहर विशाल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि हालिया घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि सत्य को चाहे जितना परेशान किया जाए, उसे पराजित नहीं किया जा सकता। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने बदले की राजनीति के तहत कांग्रेस नेतृत्व पर झूठे मुकदमे थोपने की कोशिश की, लेकिन अब सत्य की जीत हुई है। प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं, किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। कटारिया ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक विभाजन के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ऐसी राजनीति कर रही है, लेकिन अब जनता सच्चाई समझ चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।