{"_id":"6a490bf4701d513636021019","slug":"video-wait-for-college-admissions-extended-first-merit-list-now-on-july-21-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कॉलेज दाखिलों का इंतजार बढ़ा, पहली मेरिट लिस्ट अब 21 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज दाखिलों का इंतजार बढ़ा, पहली मेरिट लिस्ट अब 21 जुलाई को
गुरुग्राम। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल फिर से बदल दिया है। पहले 9 जुलाई को जारी होने वाली पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट अब 21 जुलाई को जारी की जाएगी। इससे कॉलेज में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हजारों विद्यार्थियों को इंतजार करीब दो सप्ताह और बढ़ गया है। वहीं स्नातक कक्षाओं की शुरुआत भी अब अगस्त से होगी।
ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 12 जुलाई तक जारी रहेगी, जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 13 जुलाई से 18 जुलाई तक किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी और 22 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। पहली मेरिट सूची के विद्यार्थियों को 23 जुलाई से 27 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी।
दूसरे चरण की काउंसलिंग के तहत 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल और 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। इस सूची के विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 3 अगस्त तक फीस जमा कराने का मौका मिलेगा। इसके बाद यदि सीटें खाली रहती है तो 4 से 12 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग कर दाखिले किए जाएंगें।
निदेशालय के अनुसार, बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए परिवार पहचान पत्र भी अनिवार्य किया गया है। साथ ही संशोधित शेड्यूल के अनुसार अगस्त में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।