{"_id":"6aabf846af8e075ebc0df008","slug":"video-school-management-called-father-criminal-in-front-of-his-son-and-daughter-in-gurugram-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर में अजीब मामला: बेटे और बेटी के सामने स्कूल प्रबंधन ने पिता को कहा क्रिमनल, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर में अजीब मामला: बेटे और बेटी के सामने स्कूल प्रबंधन ने पिता को कहा क्रिमनल, देखें रिपोर्ट
हरियाणा प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होने वाली समाधान शिविर में वीरवार को लघु सचिवालय में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पटौदी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई की मतस्य पालन के कारोबार में उसे घाटा हो गया था। जिसके बाद वह 50 हजार रुपया लेकर स्कूल पहुंचा। जहां पर बच्चों के सामने उसे क्रिमनल कह कर संबोधित किया गया है। उसे बच्चों की फीस न लेने और उसकी बात न सुनने से कोई गुरेज नहीं है। उसका कहना है कि दूसरे धर्म को मानने का मतलब यह नहीं है कि बच्चों के सामने उसे क्रिमिनल कहा जाय। इसके साथ ही बुझापा पेंशन बनाने के लिए भटकने वालों ने कहीं पर सुनवाई न होने का आरोप लगाया है।
बता दें कि जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में एडीसी सोनू भट्ट ने आमजन की 10 शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में इन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह शिविर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।