{"_id":"67544b322e4b1602eb01d6e8","slug":"video-people-of-godrej-aria-society-of-gurugram-demonstrated","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुरुग्राम की गोदरेज आरिया सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन, खराब प्रबंधन से हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुरुग्राम की गोदरेज आरिया सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन, खराब प्रबंधन से हैं परेशान
गुरुग्राम सेक्टर-79 स्थित गोदरेज आरिया सोसाइटी के लोगों ने सोसाइटी के खराब प्रबंधन को लेकर सोसाइटी परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रखरखाव करने वाली एजेंसी गोदरेज लिविंग को हटाने की मांग कर रहे थे। सोसाइटी के निवासियों का कहना था कि गोदरेज लिविंग की सेवाएं अत्यंत खराब हैं। यहां बंदरों की समस्या लगातार बनी हुई है, जो सुरक्षा और स्वच्छता के लिए लगातार खतरा बनी हुई है। यहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसकी दुर्गंध चारों ओर फैल रही है।
हाउस कीपिंग की स्थिति घटिया हो गई है, बागवानी की हालत भी खराब है। सुरक्षा व्यवस्था काफी लचर है। कई शिकायतों के बाद भी रखरखाव की एजेंसी ने समस्याओं के समाधान नहीं किया मजबूरन निवासियों को प्रदर्शन करना पड़ा है। ऐसी अक्षमता और लापरवाही किसी भी आवासीय परियोजना में स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शन कारियों का नेतृत्व दीपक, निकिता, विदुर, लोकेश, गायत्री, करण आदि ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।