Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
On 34th day of strike in Gurugram sanitation workers staged protest carrying inverted brooms and black flags
{"_id":"6a9ffdd2ceced6b50207b517","slug":"video-on-34th-day-of-strike-in-gurugram-sanitation-workers-staged-protest-carrying-inverted-brooms-and-black-flags-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: हड़ताल के 34वें दिन सफाई कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू व काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: हड़ताल के 34वें दिन सफाई कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू व काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन
नगर निगम गुरुग्राम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल के 34वें दिन पुराने नगर निगम कार्यालय में एकत्र होकर कुरुक्षेत्र और करनाल के दो पैरोल कर्मचारियों की मौत पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू और काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप प्रधान एवं इकाई प्रधान बसंत कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र नगर परिषद के पैरोल कर्मचारी रोहित और करनाल नगर निगम के पैरोल कर्मचारी कुलदीप की टर्मिनेशन के कारण सदमे में हार्ट अटैक से मौत हुई। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के परिवारों को उचित मुआवजा और एक-एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी पुराने नगर निगम कार्यालय से अग्रसेन चौक, शमा रेस्टोरेंट, सेशन हाउस, पटवार भवन, झाड़सा रोड, सिविल लाइंस रोड, मोरनी चौक और धर्मशाला चौक होते हुए वापस पुराने नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 9 सितंबर तक सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।