{"_id":"6ad8bf604e84bdf2d80939b4","slug":"video-jjp-opposes-the-rs-25-hike-in-the-msp-for-wheat-sends-a-bank-draft-along-with-a-memorandum-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी पर जजपा का विरोध, ज्ञापन के साथ भेजा बैंक ड्राफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी पर जजपा का विरोध, ज्ञापन के साथ भेजा बैंक ड्राफ्ट
गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी पर जजपा का विरोध, ज्ञापन के साथ भेजा बैंक ड्राफ्ट
प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपे दो ज्ञापन, मतदाता सूची से नाम कटने की निष्पक्ष जांच की मांग
गुरुग्राम। जननायक जनता पार्टी (जजपा) की जिला इकाई ने बुधवार को लघु सचिवालय पहुंचकर गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को किसानों के साथ मजाक बताते हुए विरोध जताया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को अलग-अलग दो ज्ञापन सौंपा। विरोध स्वरूप ज्ञापन के साथ 25 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भी दिया।
पार्टी ने गेहूं के एमएसपी में कम से कम 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग की। जजपा ने दूसरे ज्ञापन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाता सूचियों से नाम कटने के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।