{"_id":"6929bfd5e9d21dfa6606444d","slug":"video-inadequate-security-arrangements-in-gurugram-nehru-stadium-2025-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नेहरू स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी, बच्चों और खिलाड़ियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नेहरू स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी, बच्चों और खिलाड़ियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
राहुल तिवारी
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:59 PM IST
Link Copied
गुरुग्राम में नेहरू स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। रोहतक में 16 साल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत ने पूरे प्रदेश में खेल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन गुरुग्राम का खेल विभाग अब भी सबक लेने को तैयार नहीं दिख रहा। हालात ऐसे हैं कि नेहरू स्टेडियम में रोजाना 400 से ज्यादा बच्चे अभ्यास करने पहुंचते हैं, मगर उनकी सुरक्षा के लिए न कोई कैमरा लगा है और न ही सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह खुला है, जो चाहे अंदर आ सकता है और बाहर जा सकता है। खिलाड़ी और अभिभावक लगातार सवाल उठा रहे हैं कि जहां बच्चे खेलते हैं, वहीं ऐसी लापरवाही क्यों बरती जा रही है? सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी स्टेडियम परिसर में वॉलीबॉल खिलाड़ियों का हॉस्टल और मेस भी है। खिलाड़ी यहां 24 घंटे रहते हैं, लेकिन हॉस्टल के बाहर भी न कोई कैमरा है और न ही कोई गार्ड। इसका सीधा मतलब यह है कि किसी भी अनजान व्यक्ति का अंदर पहुंचना बेहद आसान है। अभिभावक कह रहे हैं कि हम बच्चों को खेल सीखने भेजते हैं, उन्हें खतरे में डालने नहीं। अगर कल को किसी खिलाड़ी के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा? न तो फुटेज मिलेगी और न ही सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी से किसी संदिग्ध की पहचान हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।