{"_id":"69296dd86439ef9c6d0de67f","slug":"video-fatahapara-ma-lkhapal-ka-aatamahataya-sa-abdakaranagara-ka-lkhapal-aakarashata-akabrapara-tahasal-ma-kaya-paratharashana-2025-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या से अंबेडकरनगर के लेखपाल आक्रोशित, अकबरपुर तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या से अंबेडकरनगर के लेखपाल आक्रोशित, अकबरपुर तहसील में किया प्रदर्शन
फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत से अंबेडकरनगर में लेखपाल आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को अकबरपुर तहसील में लेखपाल संघ ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संघ ने आरोप लगाया कि शादी से पहले छुट्टी नहीं मिलने, लगातार फटकार, निलंबन और सेवा समाप्ति की धमकी के तनाव ने सुधीर को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
ज्ञापन में कहा गया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि अधिकारियों की असंवेदनशीलता से हुई मजबूरन मौत है। संघ का आरोप है कि परिजन एफआईआर की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने 30 घंटे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में तहरीर बदलवाकर मुख्य आरोपी पीसीएस अधिकारी संजय कुमार सक्सेना का नाम हटाया गया। लेखपाल संघ ने मांग की कि मुख्य आरोपी को नामजद किया जाए। मृतक की मां को 50 लाख मुआवजा मिले। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई जाए। अफसर–कर्मचारी संवाद सुधारने के निर्देश जारी किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।