{"_id":"6afc5e72dfb333becc001fb1","slug":"video-gurugram-new-ponds-to-be-created-to-tackle-waterlogging-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: जलभराव से निपटने के लिए बनेंगे नए तालाब, मौजूदा जलाशयों की भी बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: जलभराव से निपटने के लिए बनेंगे नए तालाब, मौजूदा जलाशयों की भी बढ़ेगी क्षमता
मानसून के दौरान शहर में होने वाले जलभराव से निपटने के लिए सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत शहर में मौजूदा जलाशयों की क्षमता बढ़ाने के साथ नए तालाब और भूमिगत जल भंडारण स्थल विकसित किए जाएंगे। अगले मानसून से पहले पूरे किए जा सकने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। वजीराबाद और घाटा गांव के जलाशयों की खुदाई कर उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। वहीं, सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम की पार्किंग और फुटबॉल ग्राउंड के नीचे भूमिगत जल भंडारण की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने मंगलवार को संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।