{"_id":"6a927298bcd37358df065d5c","slug":"video-gurugram-metro-expansion-gains-momentum-first-160-tonne-u-girder-lifted-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार: 160 टन वजनी पहला यू-गर्डर लिफ्ट, मंत्री राव नरबीर ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार: 160 टन वजनी पहला यू-गर्डर लिफ्ट, मंत्री राव नरबीर ने किया शुभारंभ
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना के निर्माण कार्य ने शनिवार को महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर लिया। परियोजना के तहत 160 टन वजनी पहला यू-गर्डर शुक्रवार देर रात साइबर पार्क के नजदीक पिलर नंबर 26/27 पर सफलतापूर्वक लिफ्ट कर स्थापित किया गया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर यू-गर्डर लिफ्टिंग प्रक्रिया का शुभारंभ किया। 400 और 600 टन क्षमता वाली हाइड्रोलिक क्रेनों की मदद से निर्धारित तकनीकी मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गर्डर को स्थापित किया गया।
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पहले यू-गर्डर के लिफ्ट होने के साथ ही गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना का निर्माण कार्य जमीनी स्तर पर नए चरण में पहुंच गया है। गुरुग्राम मेट्रो विस्तार हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का उद्देश्य शहर में आधुनिक और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को गति देने के साथ गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
28 मीटर लंबा है एक यू-गर्डर
परियोजना के लिए यू-गर्डर का निर्माण सेक्टर-33 स्थित नाहरपुर रूपा के विशेष प्रीकास्ट कास्टिंग यार्ड में किया जा रहा है। प्रत्येक यू-गर्डर करीब 28 मीटर लंबा और 5.05 मीटर चौड़ा है। इसमें लगभग 16 टन रिइनफोर्समेंट स्टील और 60 घन मीटर एम-60 ग्रेड कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाता है। प्री-टेंशन यू-गर्डर मेट्रो वायाडक्ट के ऊपरी ढांचे का हिस्सा होंगे। इनके ऊपर ट्रैक बिछाए जाएंगे। 160 टन वजनी गर्डर को करीब 40 मीटर लंबे मल्टी-एक्सल ट्रेलर और पुलर असेंबली से कास्टिंग यार्ड से निर्माण स्थल तक पहुंचाया गया। बड़े गर्डरों की आवाजाही और स्थापना के लिए रूट प्लानिंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के निदेशक (परियोजना एवं योजना) एसआर सांगवा, निदेशक (रोलिंग स्टॉक एवं इलेक्ट्रिकल) राजेश चतुर्वेदी, निदेशक (वित्त) रजत वर्मा, चीफ आर्किटेक्ट नम्रता कलसी, डीजीएम मधुर गोयल, निगम पार्षद कुलदीप यादव सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।