फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparation and technology will ensure both cleaning and inspection.

Gurugram News: तैयारी और तकनीक से होगी सफाई भी, जांच भी

Sat, 29 Aug 2026 04:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Preparation and technology will ensure both cleaning and inspection.
सुपर सकर मशीनों से होगी न्यू गुरुग्राम की मास्टर सीवर लाइनों की सफाई
विज्ञापन


नंबर गेम -900 और 1200 एमएम की लाइनों की होगी सफाई80.17 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65/66 और 66/67 को बांटने वाली सड़क के साथ बनी मास्टर सीवर लाइनों की सफाई कराई जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से 900 एमएम और 1200 एमएम आंतरिक व्यास वाली सीवर लाइनों की हाई-पावर सुपर सकर मशीन से डी-सिल्टिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही लाइनों की अंदरूनी स्थिति का पता लगाने के लिए सीसीटीवी सर्वे भी किया जाएगा।
इस कार्य पर करीब 80.17 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। डी-सिल्टिंग के तहत सीवर लाइनों में जमा गाद और अन्य अवरोधों को हाई-पावर मशीन की मदद से हटाया जाएगा। सीसीटीवी सर्वे से पाइपलाइन के अंदर क्षति, जाम या अन्य तकनीकी खामियों की पहचान की जाएगी। इससे सीवर के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने में मदद मिलेगी। प्राधिकरण की ओर से इस कार्य के साथ इससे संबंधित अन्य आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-49/50 की मास्टर सीवर लाइन की भी होगी सफाई
सेक्टर-49/50 को बांटने वाली मास्टर रोड के साथ बनी 1200 एमएम आंतरिक व्यास की मास्टर सीवर लाइन की भी सफाई कराई जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से लाइन में जमा गाद और अन्य अवरोधों को सुपर सकर मशीन की मदद से हटाया जाएगा। इस कार्य पर करीब 64.15 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। डी-सिल्टिंग के बाद सीवर लाइन में पानी के प्रवाह को बेहतर करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कार्य से संबंधित अन्य आवश्यक काम भी कराए जाएंगे। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता भीम ने बताया कि मास्टर सीवर लाइनों की सफाई के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। कार्य पूरा करने के लिए छह महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed