{"_id":"6aeb4c7f821eb5bbb00f7048","slug":"video-gurugram-chief-minister-bows-in-honor-of-senior-party-workers-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में झुके मुख्यमंत्री, बोले- संगठन की अमूल्य धरोहर हैं बुजुर्ग कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में झुके मुख्यमंत्री, बोले- संगठन की अमूल्य धरोहर हैं बुजुर्ग कार्यकर्ता
भाजपा के संगठन को मजबूत बनाने में वर्षों तक संघर्ष और समर्पण करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके योगदान को संगठन की मजबूती का आधार बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया है। उनके संघर्ष और निष्ठा की बदौलत ही भाजपा आज मजबूत संगठन के रूप में खड़ी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता उनके लिए केवल पार्टी के सदस्य नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं। वे उनसे कभी भी मिल सकते हैं। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।