{"_id":"6a9c2a4a65550a1654015068","slug":"video-gurugram-accidents-caused-by-speeding-vehicles-on-sohna-road-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सोहना रोड पर तेज रफ्तार वाहनों से हादसे, क स्पॉट बने मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सोहना रोड पर तेज रफ्तार वाहनों से हादसे, क स्पॉट बने मौत का कारण
शहर के सोहना रोड पर वाटिका चौक और आइरिया मॉल के सामने का हिस्सा बेहद खतरनाक ब्लैक स्पॉट बन चुका है। यहां तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से लगातार पैदल राहगीरों व दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। इन ब्लैक स्पॉट पर कई राहगीरों, साइकिल सवारों व दोपहिया वाहन चालकों की मौत हो चुकी है। हाल ही में वाटिका चौक के पास सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की जान चली गई। वहीं, आइरिया मॉल के पास भी एक 23 वर्षीय मजदूर युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शनिवार को अमर उजाला की टीम ने गुरुग्राम-सोहना रोड पर विभिन्न स्थानों पर पड़ताल की तो इस रोड पर सड़क हादसों संबंधी कई कारण सामने आए। अगर यातायात पुलिस व एनएचएआई द्वारा सड़क की संरचना व संसाधनों में कई सुधार करके हादसों में कमी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।