{"_id":"6b06d639cc80575f83068843","slug":"video-entry-of-four-wheeled-vehicles-into-sadar-bazaar-will-be-prohibited-during-daytime-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में दिन के समय चारपहिया वाहनों की एंट्री पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार में दिन के समय चारपहिया वाहनों की एंट्री पर लगेगी रोक
गुरुग्राम सदर बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने यातायात व्यवस्था में बदलाव की योजना तैयार की है। इसके तहत बाजार में दिन के समय चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी है। मुख्य सड़कों को जोड़ने वाली गलियों में अवरोधक लगाए जा रहे हैं, ताकि चारपहिया वाहन इन रास्तों से बाजार के अंदर प्रवेश न कर सकें। इसके साथ ही बाजार में दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए पीली पट्टी बनाई गई है। वाहन चालकों को इसी निर्धारित जगह के अंदर अपने दोपहिया वाहन खड़े करने होंगे। इससे बाजार की सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगेगी और पैदल चलने वाले लोगों को भी रास्ता मिलने की उम्मीद है। जीएमडीए के नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने बताया कि बाजार में जाम की समस्या दूर करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। गलियों में अवरोधक लगाने और पार्किंग की जगह निर्धारित करने का उद्देश्य बाजार में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।