{"_id":"6ac8c7c0e5c30b4ea7009a7d","slug":"video-district-court-operations-in-gurugram-came-to-halt-in-protest-against-assault-on-lawyer-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में जिला अदालत का कार्य रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में जिला अदालत का कार्य रहा ठप
गुरुग्राम के जींद में सफीदों बार एसोसिएशन के अधिवक्ता के साथ बिजली कर्मी द्वारा मारपीट करने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को वर्क सस्पेंड कर रखा। इस दौरान अदालती कार्रवाई पूरी से बंद रही। अदालत परिसर के बाद ही जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी खड़े हो गए थे और अधिवक्ताओं को अदालत में पैरवी करने जाने के लिए रोक दिया गया है। वर्क सस्पेंड को सभी अधिवक्ताओं ने समर्थन किया।
अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही सभी ने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने सही से कार्रवाई नहीं की तो वह विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।
वर्क सस्पेंड के दौरान हर अदालत में प्रॉक्सी काउंसिल को नियुक्त कर दिया गया था। जिसने अधिवक्ताओं के मामले में अगली तारीख के बारे जानकारी दी।
जिला बार एसोसिएशन की तरफ से बृहस्पतिवार को ही लेटर जारी करते हुए कहा था कि अगर कोई अधिवक्ता पैरवी करने के लिए अदालत में जाता है तो उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। काफी सालों से जुर्माने वाले नियम को बार एसोसिएशन ने ही बंद किया हुआ था।
शुक्रवार को 7 अधिवक्ता ऐसे थे जो मामले की पैरवी करने के लिए अदालत में पेश हुए। उन सात अधिवक्ताओं पर बार एसोसिएशन की तरफ से 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।