{"_id":"6b0594ebf6ffe3b051020192","slug":"video-cm-says-officials-should-work-in-mission-mode-to-transform-face-of-gurugram-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले-गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले-गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता, सड़क, पेयजल और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं में धरातल पर बदलाव दिखाई देना चाहिए। विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। ऐसे में अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करें। मुख्यमंत्री ने निर्माण एवं विध्वंस कचरे (सीएंडडी वेस्ट) के प्रबंधन के लिए जिले में 10 स्थानों पर एक-एक हेक्टेयर जमीन चिह्नित करने और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास करीब 500 एकड़ में स्थायी निस्तारण केंद्र विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मंगलवार को जीएमडीए और नगर निगम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन, जलभराव की रोकथाम, सड़क, पेयजल और सीवरेज की मिसिंग लिंक परियोजनाओं की प्रगति जानी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।