Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
CM Saini said that maintaining the credibility of constitutional institutions is everyone responsibility
{"_id":"6ab9163733581341d402ec81","slug":"video-cm-saini-said-that-maintaining-the-credibility-of-constitutional-institutions-is-everyone-responsibility-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में सीएम सैनी बोले- संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखें राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में सीएम सैनी बोले- संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखें राजनीतिक दल
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार से सवाल पूछने और नीतियों का विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर गंभीर आरोप लगाने से पहले ठोस तथ्य और प्रमाण सामने रखे जाने चाहिए। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जरूरत आरोपों की राजनीति की नहीं, बल्कि तथ्यों की राजनीति की है। चुनाव आयोग, सर्वोच्च न्यायालय और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) किसी एक सरकार या राजनीतिक दल की संस्थाएं नहीं हैं। इनकी प्रतिष्ठा पूरे देश और लोकतंत्र की पूंजी है। चुनाव आयोग ने एसआईआर से जुड़े अपने निर्णय और प्रक्रिया स्पष्ट की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।