{"_id":"69de60a63d55b9d8e308389c","slug":"video-bad-situation-due-to-waterlogging-in-tekchand-nagar-in-gurugram-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: टेकचंद नगर में जलभराव से बदहाल हालात, एक साल से नहीं हुई नाले की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: टेकचंद नगर में जलभराव से बदहाल हालात, एक साल से नहीं हुई नाले की सफाई
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित होने के बावजूद टेकचंद नगर के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां पिछले करीब एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई लोगों ने अब इसके समाधान की उम्मीद भी छोड़ दी है।
सेक्टर-104 स्थित टेकचंद नगर के प्रवेश द्वार, सर्विस रोड और आसपास की ग्रीन बेल्ट में जलभराव से हालात बदतर हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड के किनारे बने नाले की करीब एक साल से सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, ग्रीन बेल्ट में भरे पानी के कारण हरियाली भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के निवासी अशोक गुप्ता, सतीश, महक सिंह तथा दुकानदार त्रिलोक चंद और महेंद्र सिंह का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।