{"_id":"687e51052318b0cfa105bf48","slug":"video-ai-assisted-red-light-changes-in-gurugram-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में एआई की मदद से रेड लाइट में बदलाव, जाम से निजात दिलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में एआई की मदद से रेड लाइट में बदलाव, जाम से निजात दिलाने की कोशिश
एआई की मदद से रेड लाइट में बदलाव करके शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने की कोशिश की जा रही है। वाहन चालकों को शहर में किसी भी सड़क पर एक बार हरी बत्ती मिलने के बाद अगले चौक- चौराहों पर हरी बत्ती मिलें। इससे जाम की समस्या कम होगी। इसके लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का भी इस्तेमाल किया जाएगा। जीएमडीए के साथ मिलकर यातायात पुलिस इस पर काम कर रही है। उम्मीद है कि इस कदम से वाहन चालकों को जाम से निजात मिल सकें। शुरुआती दौर में थोड़ी दिक्कत का सामना जरूर करना पड़ सकता है। अगर स्थिति में कोई परेशानी होती है तो यातायात पुलिसकर्मियों को रेड लाइट पर नियुक्त किया जाएगा और वह रेड लाइट को पहले की तरह सामान्य कर देंगे। कई बार ऐसा होता है कि वाहन चालक रेड लाइट पर खड़े होते हो और उनके पीछे वाली लाइट हरी हो जाती है। इसके चलते वह वाहन चालक चौक-चौराहों पर आ जाते हैं। ऐसे में चौक -चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। दूसरी तरफ से निकलने वाले वाहन चालक भी जाम में फंस जाते पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन ने बताया कि अगर किसी वाहन चालक को एक जगह पर हरी बत्ती मिलती हो तो उनको लगातार दो से तीन रेड लाइट हरी ही मिलें। उम्मीद है कि इससे जाम में उन्हें राहत मिलेंगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।