{"_id":"6a99baab04f7d6ceed00b49b","slug":"pm-7-8-percent-gdp-growth-claim-congress-attack-venugopal-real-economic-situation-government-answer-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के 7.8% जीडीपी विकास दर के दावे पर कांग्रेस का हमला: कहा- देश की वास्तविक स्थिति अलग; सरकार से क्या पूछा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम के 7.8% जीडीपी विकास दर के दावे पर कांग्रेस का हमला: कहा- देश की वास्तविक स्थिति अलग; सरकार से क्या पूछा?
Thu, 03 Sep 2026 11:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:51 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के 7.8% जीडीपी दर के दावे पर निशाना साधते हुए बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने पार्टी के नेता राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर भी सवाल उठाए। वेणुगोपाल ने क्या-क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट।
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव (संगठन)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के 7.8 फीसदी जीडीपी विकास दर वाले बयान पर निशाना साधा है। पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, हर जगह लोग परेशान हैं। बेरोजगारी है। महंगाई बढ़ रही है। हर जगह लोग परेशानी झेल हैं। युवा सड़कों पर हैं। प्रधानमंत्री घूम रहे हैं। वह इस बात का आनंद ले रहे हैं कि हमारी जीडीपी दर बढ़ रही है। इसका असर देश की आर्थिक स्थिति में दिखाई नहीं दे रहा है।
उन्होंने कहा, वह अब दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। लोग सरकार से जवाब चाहते हैं, जो वह बिल्कुल नहीं दे रही है। 7.8 फीसदी की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर को लेकर केंद्रीय मंत्रियों की ओर से कांग्रेस पर तंज को लेकर वेणुगोपाल ने कहा, आपकी पूरी दुनिया एक गढ़ी हुई दुनिया है। नरेंद्र मोदी का मतलब है हेरफेर की दुनिया बनाने वाला। असली पूरी तरह अलग है। यही वजह है कि देश की हालत ऐसी दिखाई दे रही है।
नड्डा को खरगे के पत्र पर क्या कहा?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को 'शुद्धिकरण' विवाद पर लिखी चिट्ठी को लेकर केसी वेणुगोपाल ने कहा, उनका डीएनए बिल्कुल साफ है। मुझे लगता है कि नड्डा जी को अब माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश से जो कहा था, वह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरा नहीं किया है। या तो वह इसके लिए पर्याप्त सक्षम नहीं हैं। या फिर वह भी संघ परिवार के साथ उसी रास्ते पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'आरोपी खुलेआम घूम रहा, संरक्षण क्यों': राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर क्या कहा?
हल्द्वानी के 'शुद्धिकरण' विवाद को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर केसी वेणुगोपाल ने कहा, खुद विपक्ष के नेता ने कहा है कि यह उनके लिए एक मेडल है। राहुल गांधी के खिलाफ कितनी एफआईआर हैं? हर दिन कोर्ट उन पर दर्ज एफआईआर को रद्द कर रहा है।
वेणुगोपाल ने कहा, ये लोग एक अलग दुनिया में हैं। वे सोच रहे हैं कि एफआईआर दर्ज करना राहुल गांधी के लिए कोई समस्या है। उन्हें मोदी की तरह डर लगेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।