{"_id":"677d51c70f4b83376d0872e1","slug":"video-vedanta-academy-won-the-match-by-five-runs-in-nehru-memorial-tournament-in-ghaziabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजियाबाद में नेहरू मेमोरियल टूर्नामेंट में वेदांत अकादमी ने पांच रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजियाबाद में नेहरू मेमोरियल टूर्नामेंट में वेदांत अकादमी ने पांच रन से जीता मैच
जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में चल रहे नेहरू मेमोरियल टूर्नामेंट में मंगलवार को वेदांत अकादमी और एचएम क्रिकेट अकादमी के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में वेदांत अकादमी ने पांच रन से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर वेदांत अकादमी ने बल्लेबाजी करके 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 366 रन बनाए। दीप चौधरी ने 122 रन की पारी खेली, दीपांशु अतरी ने 50 और अंश चौधरी ने 45 रन बनाए। विरोधी टीम से मंयक राज ने पांच विकेट लिए। एचएम अकादमी की टीम ने 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 361 रन बनाए। अर्जुन शर्मा ने 218 रन की पारी खेली और एजी ने 34 रन बनाए। वेदांत अकादमी से गेंदबाजी में दीप चौधरी, दक्ष शर्मा और आसीन बालियान ने दो-दो विकेट लिए। दीप चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।