फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Speeding car collides with Canter truck on Delhi-Meerut Expressway two brothers killed

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कैंटर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो भाइयों की दर्दनाक मौत; दोस्त घायल

Thu, 10 Sep 2026 06:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 06:02 PM IST
सार

एसीपी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Speeding car collides with Canter truck on Delhi-Meerut Expressway two brothers killed
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महरौली के सामने एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कैंटर से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो भाइयों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन

 

कैसे हुआ हादसा?
घटना 10 सितंबर की रात करीब 2 बजे की है। मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार टाटा जेस्ट कार ने एक्सप्रेसवे की बीच वाली लेन में चल रहे कैंटर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से संजयनगर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के शिकार लोगों की जानकारी
अस्पताल में चिकित्सकों ने आगे की सीट पर बैठे दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिछली सीट पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है।
मृतक (चालक): सचिन कुमार (34) पुत्र धर्मवीर सिंह। मूल निवासी सिकंदरपुर ककोड़ी, बाबूगढ़ (हापुड़)। 

मृतक: अनुज (32) पुत्र बचन सिंह। मूल निवासी ग्राम भरना, सिम्भावली (हापुड़)। फिलहाल दोनों राणा जी एन्क्लेव, नजफगढ़ (दिल्ली) में रहते थे। सचिन और अनुज दोनों मामा-फूफी के भाई थे।

घायल: योगेन्द्र (30) पुत्र पुणे सिंह। निवासी: गुलिसुलतानपुर, सूरजपुर (गौतम बुद्ध नगर)।

हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल योगेन्द्र के भाई सुशील अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

एसीपी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed