{"_id":"692b08f0095f958123088151","slug":"video-shrimad-bhagwat-katha-organized-by-divya-jyoti-jagrati-sansthan-in-ghaziabad-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: वेदों का सार युगों-युगों से मानव जाति तक पहुंचता रहा है, श्रीमद्भागवत कथा में बोलीं पद्महस्ता भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: वेदों का सार युगों-युगों से मानव जाति तक पहुंचता रहा है, श्रीमद्भागवत कथा में बोलीं पद्महस्ता भारती
राहुल तिवारी
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:23 PM IST
Link Copied
मुरादनगर के टंकी रोड स्थित केएन इंटर कॉलेज ग्राउंड में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन पर दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज की शिष्या भागवताचार्या महामनस्विनी साध्वी पद्महस्ता भारती ने श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि वेदों का सार युगों-युगों से मानव जाति तक पहुंचता रहा है। श्रीमद्भागवत महापुराण यह उसी सनातन ज्ञान की पयस्विनी है जो वेदों से प्रवाहित होती चली आ रही है। इसीलिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। साध्वी ने श्रीमद्भागवत महापुराण की व्याख्या करते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत अर्थात जो श्री से युक्त है, श्री अर्थात् चैतन्य, सौन्दर्य, ऐश्वर्य। भगवतः प्रोक्तम् इति भागवत। भाव कि वो वाणी, वो कथा जो हमारे जड़वत जीवन में चैतन्यता का संचार करती है। जो हमारे जीवन को सुन्दर बनाती है वो श्रीमद्भागवत कथा है जो सिर्फ मृत्युलोक में संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।