Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
Mahila Chaupal was organized in Jalalabad Ghaziabad under Mission Shakti campaignawareness regarding crime was also raised
{"_id":"6acfbec4a4fded90fd044794","slug":"video-mahila-chaupal-was-organized-in-jalalabad-ghaziabad-under-mission-shakti-campaignawareness-regarding-crime-was-also-raised-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत जलालाबाद में महिला चौपाल का आयोजन, अपराध के प्रति भी किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत जलालाबाद में महिला चौपाल का आयोजन, अपराध के प्रति भी किया जागरूक
गाजियाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत जलालाबाद गाँव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को शासन की ओर से संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि चौपाल में महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे चुप न रहें, बल्कि संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। टीम ने महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन धोखाधड़ी और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई। टीम ने कहा कि किसी के साथ साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बताया कि महिला चौपाल का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षा संबंधी जानकारी देना और उनकी समस्याओं को सुनकर सहायता उपलब्ध कराना रहा। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य और उनकी टीम मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।