{"_id":"6acf690dfc11f46cdd04c71c","slug":"fire-broke-out-at-warehouse-in-ghaziabad-bhopura-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: भोपुरा के एक गोदाम में भड़की आग, चारों तरफ फैला धुआं; इलाके में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: भोपुरा के एक गोदाम में भड़की आग, चारों तरफ फैला धुआं; इलाके में मच गया हड़कंप
Wed, 14 Oct 2026 05:05 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:05 PM IST
सार
गाजियाबाद के साहिबाबाद में आज दो हादसे सामने आई। पहला हादसा कौशांबी में हुआ तो दूसरा भोपुरा में। जहां एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन इकाई तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहिबाबाद फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम को एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। यह आग राजीव कॉलोनी, लाल मार्केट, भोपुरा स्थित एक गोदाम में लगी थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन इकाई तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंची। वहां वतन भाटिया के पुराने खिड़की एवं दरवाजों के गोदाम में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी साहिबाबाद के निर्देशन में एमएफई से पंपिंग कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फायर टेंडरों का पानी खत्म होने पर पास के जल स्रोत से पानी भरकर घटनास्थल पर लाया गया। लगातार पंपिंग के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
फायर सर्विस यूनिट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी साहिबाबाद ने अभियान का निर्देशन किया। पानी की कमी होने पर पास के स्रोत से पानी लाया गया। आग बुझाने के बाद फायर सर्विस यूनिट ने उपस्थित जनसमूह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद इकाई वापस फायर स्टेशन लौट गई।