{"_id":"6909eed6169ea4b10e01898f","slug":"video-inauguration-of-kabaddi-league-match-at-sun-public-school-in-ghaziabad-2025-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: ओम सन पब्लिक स्कूल में कबड्डी लीग का रोमांच, कक्षा 12 की टीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: ओम सन पब्लिक स्कूल में कबड्डी लीग का रोमांच, कक्षा 12 की टीम ने दर्ज की जीत
राहुल तिवारी
Updated Tue, 04 Nov 2025 05:47 PM IST
Link Copied
ओम सन पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स अकादमी क्रीडास्थल पर अंतर्हाउस कबड्डी लीग मैच का शुभारंभ हुआ। स्कूल निदेशक अनुराग गुप्ता और प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने बताया कि कबड्डी का खेल टीम वर्क और सामाजिक कौशल को बढ़ाता है। इससे सहनशक्ति, गति, चपलता और मांसपेशियों की ताकत में सुधार होता है। मंगलवार को कक्षा 10 और कक्षा 12 के खिलाड़ियों के मध्य मैच खेला गया, जिसमें कक्षा 10 ने टॉस जीतकर पहले रेड करने का निर्णय लिया। मैच के पहले हाफ में कक्षा 12 ने 23 अंक बनाए, जबकि कक्षा 10 ने 13 अंक प्राप्त किए। कक्षा 12 के रेडर रितेश मान, अर्पण और आर्यन डागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच के दूसरे हाफ में 14-21 के अंतर से जीत दर्ज की। कक्षा 10 के कप्तान रूद्र और अंश ने डिफेंस में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोच रमन शर्मा, कोऑर्डिनेटर रितु दास सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।