{"_id":"69399642a3545a15370f8055","slug":"video-ghaziabad-grand-export-conclave-was-organized-by-fieo-2025-12-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन, मंत्री असीम अरुण रहे मौजूद, केंद्र की सुविधाओं के विषय पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन, मंत्री असीम अरुण रहे मौजूद, केंद्र की सुविधाओं के विषय पर चर्चा
एफआईईओ (फियो) एवं ऑल इंडिया मैनुफैक्चरर्स और्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) द्वारा 10 दिसम्बर को लायन्स क्लब ऑडिटोरियम में एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के विषय में तथा एफआईईओ (फियो) के माध्यम से निर्यातकों को मिलने वाली केंद्र सरकार की सुविधाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की गयी।
असीम अरुण, माननीय मंत्री प्रदेश शासन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा माननीय विधायक संजीव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। फियो के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर अजय सहाय, अरविंद गोयनका- चेयरमैन रीजनल काउंसिल (नौर्थ), डेप्युटी डायरेक्टर जनरल आशीष जैन भी कार्यक्रम में मन्चासीन रहे। एआईएमओ के अध्यक्ष उपेंद्र गोयल द्वारा आरंभिक संबोधन एवं मंच संचालन किया गया। उद्यमी सर्वश्री संजीव सचदेव, संजीव गुप्ता, मनोज शर्मा, राजीव गुप्ता, सुशील अरोड़ा, मंजीत सिंह, बृजेश चौधरी, अतुल जैन, सुरेंद्र अरोड़ा एवं अनेक वरिष्ठ अधिकारियों, निर्यातकों, उद्यमियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करी।
कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया मैनुफैक्चरर्स और्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) एवं एफआईईओ (फियो) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ज्ञातव्य है कि फियो वाणिज्य मंत्रालय द्वारा संचालित है एवं निर्यातकों का देश का सबसे बड़ा संगठन है। संजीव सचदेव द्वारा अतिथियों को जलपान के आमंत्रण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।