Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   massive fire breaks out in a plastic factory in the Vijay Nagar industrial area of Ghaziabad

गाजियाबाद: प्लास्टिक की सटरिंग से धधकी फैक्टरी में आग, काले धुएं से घिरा इलाका; दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 08 Nov 2026 07:35 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 08 Nov 2026 07:35 PM IST
सार

यूपी के गाजियाबाद में प्लास्टिक की सटरिंग से फैक्टरी में आग धधक गई। काले धुएं से इलाका घिर गया। सात दमकल गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की विकरालता देख दूसरे फायर स्टेशनों से भी गाड़ियां मंगानी पड़ी।

विज्ञापन
massive fire breaks out in a plastic factory in the Vijay Nagar industrial area of Ghaziabad
ghaziabad fire - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाजियाबाद के साउथ साइड जीटी रोड स्थित नोवा फॉर्म वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार शाम भीषण आग लग गई। फैक्टरी में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की सेटरिंग रखी होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। 
विज्ञापन


आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग को दूसरे फायर स्टेशनों और अन्य जनपदों से भी गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दमकलकर्मियों ने फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार के मुताबिक, रविवार शाम 4:55 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली फायर स्टेशन से पांच दमकल गाड़ियां और वैशाली फायर स्टेशन से दो वाटर बाउजर मौके पर भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां आग तेजी से फैल रही थी। दमकलकर्मियों ने तत्काल चार हौज लाइन बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

 

फैक्टरी में प्लास्टिक की सेटरिंग का भारी स्टॉक होने से आग पर काबू पाना चुनौती बन गया। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य फायर स्टेशनों और दूसरे जनपदों से भी दमकल गाड़ियां मंगाई गईं। आग बुझाने के अभियान में कुल सात दमकल गाड़ियां लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed