Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Police celebrated Diwali with children from slums and shantytowns distributed sweets and gifts

गाजियाबाद: पुलिस ने मलिन बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई और गिफ्ट भी दिए

Sun, 08 Nov 2026 05:26 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 08 Nov 2026 05:26 PM IST
सार

दिवाली के मौके पर गाजियाबाद की पुलिस झुग्गी-झोपड़ियों और मलिन बस्तियों में पहुंची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने वहां रहने वाले परिवारों तथा बच्चों से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की आत्मीय शुभकामनाएं दीं, पुलिसकर्मियों ने इन परिवारों के साथ कुछ समय बिताया और त्योहार की खुशियां उनके साथ साझा कीं। 

विज्ञापन
Ghaziabad Police celebrated Diwali with children from slums and shantytowns distributed sweets and gifts
मसूरी पुलिस ने मलिन बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों के साथ मनाई दीपावली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने मलिन बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों के साथ दिवाली मनाई। मिठाई और गिफ्ट पाकर बच्चों और महिलाओं के चेहरे खिल उठे। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस बार की दिवाली को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ बेहद खास अंदाज में मनाया। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ के आदेश पर और डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के निर्देशन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत पुलिसकर्मी झुग्गी-झोपड़ियों और मलिन बस्तियों में पहुंचे। 

एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज और थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय बस्तियों का दौरा किया, इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने वहां रहने वाले परिवारों तथा बच्चों से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की आत्मीय शुभकामनाएं दीं, पुलिसकर्मियों ने इन परिवारों के साथ कुछ समय बिताया और त्योहार की खुशियां उनके साथ साझा कीं। 
विज्ञापन
Trending Videos

अपने बीच पुलिस अधिकारियों और जवानों को पाकर झुग्गी-झोपड़ियों और मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चे और उनके परिवार बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। पुलिस की इस मानवीय पहल ने यह साबित कर दिया कि खाकी केवल सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने में भी आगे है। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों के साथ त्योहार मनाना था, जो आर्थिक स्थिति से कमजोर होने के कारण दिवाली धूमधाम से नहीं मना पाते हैं, उन्होंने ने बताया कि त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो और कोई भी परिवार खुद को अकेला महसूस न करे। 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की जमकर सराहना की है। लोगों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और मजबूत होता है। 

इस कार्यक्रम के जरिये पुलिस ने यह संदेश दिया कि उनका काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर कार्रवाई करना ही नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर समाज के जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में शामिल होना भी उनका मानवीय कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed