Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
Ghaziabad Govardhan Puja celebrated with devotion and enthusiasm across the city, including at ISKCON temple
{"_id":"6af2cb952f7e00c8c9046ca5","slug":"video-ghaziabad-govardhan-puja-celebrated-with-devotion-and-enthusiasm-across-the-city-including-at-iskcon-temple-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: इस्कॉन मंदिर समेत शहरभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गोवर्धन पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: इस्कॉन मंदिर समेत शहरभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गोवर्धन पूजन
इस्कॉन मंदिर समेत शहरभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गोवर्धन पूजन
गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-10 स्थित इस्कॉन मंदिर में हुए विशेष गोवर्धन पूजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित कर गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया।
मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं हापुड़ रोड तिराहे स्थित श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के भी श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पूजन किया। शहर की विभिन्न कॉलोनियों, मंदिरों और आवासीय सोसायटियों में भी गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजन किया और अन्नकूट का भोग लगाया।
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के अहंकार को दूर करने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। पर्व के अवसर पर मंदिरों में भजन-कीर्तन और भंडारों का भी आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।