{"_id":"6b05c333ded9fdde09040a1e","slug":"video-crowd-gathered-in-gurudwara-in-ghaziabad-sangat-enjoyed-with-shabd-kirtan-on-prakash-parv-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में गुरुद्वारे में उमड़ी संगत की भीड़, प्रकाश पर्व पर शब्द कीर्तन से संगत हुई निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में गुरुद्वारे में उमड़ी संगत की भीड़, प्रकाश पर्व पर शब्द कीर्तन से संगत हुई निहाल
गाजियाबाद में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को आयुध निर्माणी फैक्टरी मार्ग स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु घर में माथा टेका। रागी जत्थे ने श्री गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान करते हुए मनमोहक शब्द कीर्तन प्रस्तुत किए। गुरुवाणी सुनकर संगत निहाल हुई। गुरुद्वारा सचिव दर्शन सिंह ने संगत को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके संदेशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमेशा समाज को एकता, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने पंक्तिबद्ध बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। संगत ने सेवा भाव के साथ लंगर व्यवस्था में भी सहयोग किया। इस अवसर पर आयुध निर्माणी फैक्टरी के कार्यकारी निदेशक कमलेश कुमार, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, विनोद जिंदल, डॉ. राजपाल तोमर, डॉ. अरुण भारद्वाज, मुनिराज त्यागी, विपिन शर्मा, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह, ओंकार सिंह, जसविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, तेजविंदर सिंह टोनी, टीटी सिंह, राजिंदर कौर, सोनी, हनी, मनी, हरमनजीत सिंह, मनराज सिंह और मंजू सिंह, लक्की धमीजा सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।