{"_id":"6addf28c80fee1a5290141da","slug":"video-12-players-from-greenland-selected-for-international-championship-in-ghaziabad-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में ग्रीनलैंड के 12 खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में ग्रीनलैंड के 12 खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन
गाजियाबाद के दुहाई स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के 12 छात्रों का चयन स्पर्धा इंटरनेशनल स्कूल चैंपियनशिप (स्कूल इंटरनेशनल गेम्स) के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जूडो और ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं, विद्यालय के खेल शिक्षक चंचल गिरी सैनी को भारतीय पुरुष टीम और यशस्वी त्यागी को भारतीय महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। प्रधानाचार्य प्रवीण राज त्यागी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में जूडो स्पर्धा के लिए आठ विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें कक्षा 11 की मनस्वी त्यागी का अंडर-18 के 48 किलोग्राम, अंशिका त्यागी का 52 किलोग्राम, अंश का 100 किलोग्राम, पुनीत आदना का 90 किलोग्राम और आदित्य का 60 किलोग्राम भार वर्ग में चयन हुआ है। वहीं, अंडर-15 वर्ग में कक्षा सात के देव यादव का 45 किलोग्राम, कक्षा छह के अध्ययन का 40 किलोग्राम और नीरव वीरभान का 30 किलोग्राम भार वर्ग में चयन किया गया है। ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा के लिए कक्षा 12 के कुणाल, कक्षा 11 की सृष्टि और अनुष्का तथा कक्षा 10 की श्रेया दुबे का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्य प्रवीण राज त्यागी ने बताया कि छात्रों का अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।