{"_id":"6add9ef077aa651e650cd564","slug":"video-woman-body-found-on-stairs-of-house-in-mathura-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में घर की सीढ़ियों पर मिली महिला की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में घर की सीढ़ियों पर मिली महिला की लाश
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के चूना कंकड़ मोहल्ले में रविवार को घर की सीढ़ियों पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला घर में अकेली रहती थीं। शव के पास खून से सनी ईंटें मिलने से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। चूना कंकड़ निवासी कुसुम चतुर्वेदी घर में अकेली रहती थीं। रविवार को एक पड़ोसी ने उनके घर की सीढ़ियों पर शव पड़ा देखा। यह देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बरामद किया। घटनास्थल के पास खून से सनी ईंटें भी मिली हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।