{"_id":"6add9ec4ffc81f84e207a78c","slug":"video-kullu-dussehra-fifth-day-worship-dhalpur-ground-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा के पांचवें दिन देव शिविरों में गूंजे ढोल-नगाड़े, श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा के पांचवें दिन देव शिविरों में गूंजे ढोल-नगाड़े, श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:46 AM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पांचवें दिन रविवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में विराजमान देवी-देवताओं के शिविरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। सुबह सवेरे देव समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच देवी-देवताओं की पूजा की और पारंपरिक देव रीति-रिवाजों का निर्वहन किया।
इस दौरान जुवाणी महादेव और बाबा बीरनाथ के मंदिरों में भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने देवी-देवताओं के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान में देव आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। देवी-देवताओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और देव रीति-रिवाजों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। उत्सव में शामिल श्रद्धालु देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। देव शिविरों में जारी धार्मिक गतिविधियां कुल्लू की समृद्ध देव संस्कृति और परंपराओं को दर्शा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।