{"_id":"6a99943ce1af58e3a60633d4","slug":"video-young-man-partying-near-badkhal-lake-in-faridabad-got-into-argument-with-police-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बड़खल झील के पास पार्टी कर रहे युवक ने पुलिस से की बहस, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: बड़खल झील के पास पार्टी कर रहे युवक ने पुलिस से की बहस, वीडियो वायरल
फरीदाबाद। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़खल झील के पास पर्यटन विभाग की जमीन पर बुधवार शाम कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि युवकों की ओर से वहां शराब का सेवन करने के साथ नॉनवेज भी बना रहे थे और हुड़दंग बाजी भी कर रहे थे। जिसको लेकर पर्यटन विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम अनखीर ने मौके पर पहुंची, तो पुलिस को देखकर अधिकांश युवक भाग गए, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी युवक रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई कर लौटने की जानकारी सामने आई है।
युवक के पिता का अस्पताल है। जिसमें वह कार्य करता है। पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंची। आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। डॉक्टरों से भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मियों से बहस करता दिखाई दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।