{"_id":"6a8ec1113e3eb49d7a0d45ff","slug":"video-two-police-personnel-killed-after-being-hit-by-truck-in-faridabad-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों की मौत का लाइव वीडियो: ट्रक ने बाइक समेत दोनों को 50 मीटर तक घसीटा; हादसा देख कांप उठेंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों की मौत का लाइव वीडियो: ट्रक ने बाइक समेत दोनों को 50 मीटर तक घसीटा; हादसा देख कांप उठेंगे आप
सोहना रोड पर पेट्रोल पंप के पास गश्त पर निकले दो सिपाहियों को ट्रक द्वारा कुचलने का दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे में दोनों सिपाहियों की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में ट्रक बाइक को टक्कर मारने के बाद दोनों सिपाहियों और बाइक को 50 मीटर से अधिक दूरी तक घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है।
हादसा बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। पर्वतीय कॉलोनी चौकी में तैनात सिपाही नवीन (24) बाइक चला रहे थे, जबकि सिपाही अभिषेक (26) पीछे बैठे थे। दोनों गश्त पर निकले थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय ट्रक गलत दिशा में चला गया और बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक उनके ऊपर से निकल गया।
हादसे में नवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शव ईएसआई मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।