फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man held captive for seven days on suspicion of theft forced to drink petrol

हैवानियत: दोस्त को पार्टी में बुलाया, फिर बंधक बनाकर सात दिन दिया दर्द; पेट्रोल पिलाया, गुप्तांग में भी डाला

Tue, 15 Sep 2026 10:23 PM IST
विकास कुमार वाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
वाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 15 Sep 2026 10:23 PM IST
सार

हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने पीड़ित को पेट्रोल पिलाया और उसके गुप्तांग अंगों पर भी पेट्रोल डाला। मंगलवार को मौका मिलते ही युवक ने किसी तरह अपना मोबाइल हासिल कर परिजनों को लोकेशन भेजी, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे मुक्त कराया। 

विज्ञापन
man held captive for seven days on suspicion of theft forced to drink petrol
युवक को पिलाया पेट्रोल और गुप्तांग में भी डाला - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आए दिल्ली निवासी युवक को पिस्तौल और सोने की अंगूठी चोरी करने का आरोप लगाकर उसके दोस्तों ने सात दिन तक मकान में बंधक बनाए रखा। आरोप है कि इस दौरान युवक के पैर रस्सी से बांध दिए गए और रोजाना डंडों से पीटा गया।

विज्ञापन

 

जबरन पिलाया पेट्रोल और गुप्तांग में भी डाला
हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने पीड़ित को पेट्रोल पिलाया और उसके गुप्तांग अंगों पर भी पेट्रोल डाला। मंगलवार को मौका मिलते ही युवक ने किसी तरह अपना मोबाइल हासिल कर परिजनों को लोकेशन भेजी, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे मुक्त कराया। पीड़ित युवक यश ने बताया कि गत सात सितंबर को अपने दोस्त लक्की के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने फरीदाबाद आया था। रात में पार्टी खत्म होने के बाद वह अपने दोस्त के साथ ही फरीदाबाद रुक गया। अगले दिन सुबह जब उसने वापस दिल्ली स्थित अपने घर जाने की बात कही, तो उसके दोस्त के कुछ साथियों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने उस पर पिस्तौल और सोने की अंगूठी चोरी करने का मनगढ़ंत आरोप लगाया और उसे जाने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन तक बंधे रहे पैर
आरोपियों ने युवक को एक मकान में बंद कर उसके पैर रस्सियों से कसकर बांध दिए। लगातार सात दिनों तक बंधे रहने के कारण पीड़ित के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और वे काफी सूज गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे रोजाना डंडों से पीटते थे। उसे यातनाएं देने के लिए जबरन पेट्रोल पिलाया गया और शरीर के अंदरूनी हिस्सों पर भी पेट्रोल डाला गया।

विज्ञापन

घरवालों को फोन कराकर घूमने की बात कहलवाते
आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल छीन लिया था और रोजाना उससे जबरन घरवालों को फोन करवाया जाता था। परिजनों को शक न हो, इसलिए उससे कहलवाया जाता था कि वह दोस्तों के साथ मथुरा घूमने गया हुआ है। मंगलवार को जब आरोपियों का ध्यान भटका, तो पीड़ित ने किसी तरह अपना फोन उठाकर परिजनों को कॉल की और व्हाट्सएप पर अपनी लाइव लोकेशन भेज दी। परिजन तुरंत फरीदाबाद पुलिस के पास पहुंचे और पल्ला थाना पुलिस की मदद से बताए गए मकान पर छापेमारी कर युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

नाखून उखाड़कर नमक छिड़कने वाले थे आरोपी
पीड़ित के अनुसार, मंगलवार को आरोपी उसके पैर के नाखून उखाड़कर नमक छिड़कने की तैयारी में थे। गनीमत रही कि पीड़ित ने लोकेशन परिजनों से साझा कर दी और पुलिस ने वक्त रहते उसे छुड़ा लिया। पीड़ित का दावा है कि आरोपी दिल्ली में अवैध शराब तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं। युवक को मुक्त कराए जाने के बाद उसकी आपबीती का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने सूजे हुए पैर और शरीर पर लगे चोट के निशान दिखाते हुए आपबीती सुना रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित की लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed