{"_id":"6ae0ab7579f46913e900d1ff","slug":"video-faridabad-panel-breaks-while-welding-is-being-done-on-first-floor-three-workers-injured-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में हादसा: पहली मंजिल पर वेल्डिंग करते समय टूटा पैनल, तीन मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में हादसा: पहली मंजिल पर वेल्डिंग करते समय टूटा पैनल, तीन मजदूर घायल
गांव मुजेसर में एक निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल पर वेल्डिंग का काम करते समय पैनल टूटने से तीन मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। तीनों मजदूर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं।
ब्लिंकिट स्टोर के निर्माण के दौरान हादसा
घायल मजदूरों के साथ बीके अस्पताल पहुंचे ठेकेदार अरसद ने बताया कि मुजेसर में एक इमारत की पहली मंजिल पर ब्लिंकिट स्टोर बनाया जा रहा है। यहां बोर्ड लगाने सहित वेल्डिंग और अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मजदूरों के काम करने के लिए लगाया गया पैनल अचानक टूट गया। इससे उस पर काम कर रहे तीनों मजदूर नीचे गिर गए।
टीन शेड पर गिरे तीनों मजदूर
ठेकेदार के अनुसार, घायलों की पहचान मुजसिर, साहिब और फहीम के रूप में हुई है। तीनों सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। हादसे में उनके सिर और पैरों में चोटें आई हैं। बताया गया कि पहली मंजिल से गिरने के बाद तीनों नीचे लगी टीन शेड पर गिरे। इससे उन्हें सीधे जमीन पर गिरने से बचाव मिला और बड़ा हादसा टल गया। घायलों को बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया।
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
सेक्टर-7 चौकी इंचार्ज राकेश ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना अस्पताल से मिली है। अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।