{"_id":"6ab296aae5c4e121f8032803","slug":"video-faridabad-cm-flying-squad-raids-workshop-manufacturing-bulletproof-vehicles-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग ने बुलेट प्रूफ वाहन तैयार करने वाली वर्कशॉप पर मारा छापा, चार वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग ने बुलेट प्रूफ वाहन तैयार करने वाली वर्कशॉप पर मारा छापा, चार वाहन जब्त
तिगांव थाना क्षेत्र में बुलेट प्रूफ वाहन तैयार किए जाने की गुप्त सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एक वर्कशॉप का निरीक्षण किया। टीम को यहां चार वाहन खड़े मिले, जिनमें दो स्कॉर्पियो में बुलेट प्रूफिंग का काम लगभग पूरा हो चुका था, जबकि दो अन्य वाहनों में काम चल रहा था। वर्कशॉप संचालक से वाहनों को बुलेट प्रूफ बनाने के लिए जरूरी अनुमति या एनओसी मांगी गई, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद थाना तिगांव पुलिस ने मौके पर मिले चारों वाहनों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीएम फ्लाइंग को 20 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि तिगांव गांव में ईएसएसआर पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित एक वर्कशॉप में वाहनों को बुलेट प्रूफ बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने थाना तिगांव के प्रबंधक अफसर और पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप में चार वाहन खड़े मिले। इनमें दो टोयोटा फॉर्च्यूनर और दो स्कॉर्पियो शामिल थीं। जांच में सामने आया कि दोनों स्कॉर्पियो वाहनों में बुलेट प्रूफिंग का काम लगभग पूरा हो चुका था। वहीं, दोनों फॉर्च्यूनर वाहनों में बुलेट प्रूफिंग का काम किया जा रहा था।
टीम ने मौके पर मौजूद वर्कशॉप संचालक प्रमोद कुमार पुत्र तुलसीदास, निवासी मकान नंबर 1039, सेक्टर-3, बल्लभगढ़ से वाहनों में लगाए जा रहे स्टील शीट और बुलेट प्रूफ शीशों के संबंध में जानकारी ली। डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि वाहनों को बुलेट प्रूफ बनाने के लिए आवश्यक अनुमति और एनओसी के बारे में पूछा गया। हालांकि, संचालक संयुक्त टीम के समक्ष कोई वैध अनुमति या एनओसी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद थाना तिगांव के एसएचओ ने मौके पर मिले चारों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस की ओर से मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल जांच चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।