{"_id":"6ab245ffc83bb6e74f0b2dfa","slug":"video-video-15-hajara-savatha-eenaema-ka-maga-ka-lkara-ika-garadana-ma-paratharashana-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 15 हजार संविदा एएनएम की मांगों को लेकर इको गार्डन में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 15 हजार संविदा एएनएम की मांगों को लेकर इको गार्डन में प्रदर्शन
इको गार्डन में एएनएम संविदा संघ उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश में कार्यरत करीब 15 हजार संविदा एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। संघ ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी मांगें रखीं। प्रदेश संयोजिका प्रेमलता पांडे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में रिजवी कमेटी की सिफारिशें लागू कर ‘समान कार्य, समान वेतन’ देने और न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह तय करने की मांग की गई।
संघ ने ओवरएज हो चुके संविदा एएनएम को आयु सीमा में छूट देकर नियमित करने और 3 से 7 वर्ष के अनुभव के आधार पर नियुक्ति में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा गृह जनपद स्थानांतरण, पीईटी परीक्षा से छूट और राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।