{"_id":"6ac281d88b0cdf7f960ea0bb","slug":"video-bridge-after-15-years-concrete-has-crumbled-and-rebar-is-exposed-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 साल में पुल की हालत ऐसी! सीमेंट उखड़ा, सरिया बाहर आई; अंग्रेजों के जमाने का पुल अब भी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल में पुल की हालत ऐसी! सीमेंट उखड़ा, सरिया बाहर आई; अंग्रेजों के जमाने का पुल अब भी मजबूत
फरीदाबाद। डीग में दिल्ली-आगरा सिंचाई नहर पर बने करीब 15 साल पुराने पुल और करीब एक दशक पहले बनाए गए नए पुल की हालत निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। अंग्रेजों के समय बनाया गया पुराना पुल आज भी मजबूती से खड़ा है, जबकि इसके ठीक पास बना नया पुल करीब 10 साल में ही जगह-जगह से जर्जर होने लगा है। नए पुल की सीमेंट की परत उखड़ गई है और कई स्थानों पर लोहे की सरिया दिखाई देने लगी है। नए पुल की बाउंड्री वॉल से सीमेंट और पत्थर उखड़े गांव डीग निवासी प्रकाश लाल ने बताया कि यूपी सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए नए पुल पर कई जगह दरारें आ गई हैं। बाउंड्री वॉल पर लगी सीमेंट की परत झड़ने से अंदर लगी सरिया बाहर दिखाई दे रही है। पुल की बाउंड्री वॉल के पास बनी पट्टी से भी पत्थर उखड़ने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की मौजूदा हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे यह कई दशक पुराना हो, जबकि इसका निर्माण करीब 10 साल पहले ही हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।