Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Video of celebratory gunfire with a pistol instead of firecrackers during Diwali goes viral

वायरल वीडियो: दिवाली की रात पटाखों की जगह पिस्टल से हवाई फायरिंग, सोसायटी का इनकार; फरीदबाद पुलिस करेगी जांच

Wed, 18 Nov 2026 07:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 07:58 PM IST
सार

दिवाली पर पटाखों की जगह पिस्टल से हवाई फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो भूपानी क्षेत्र की एसआरएस पर्ल्स हाइट्स सोसायटी का बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोसायटी पदाधिकारी ने असली पिस्टल से फायरिंग से इन्कार किया है।

विज्ञापन
Video of celebratory gunfire with a pistol instead of firecrackers during Diwali goes viral
पिस्टल से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर पटाखों से आतिशबाजी करने के बजाय पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो भूपानी थाना क्षेत्र की एसआरएस पर्ल्स हाइट्स सोसायटी का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति पिस्टल से लगातार कई राउंड फायर करता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दीपावली की रात सोसायटी परिसर में कुछ लोगों ने पिस्टल निकालकर हवा में गोलियां चलाई थीं। उस समय आसपास अन्य लोग भी मौजूद थे। किसी ने ऊंचाई से फायरिंग का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन


रिहायशी सोसायटी में इस तरह की घटना से लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भूपानी थाना प्रभारी को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली थी। इसके बावजूद वीडियो के आधार पर फायरिंग की जगह और उसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही थी। यह भी जांच की जा रही थी कि हथियार लाइसेंसी था या अवैध और वीडियो कब बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोसायटी के पदाधिकारी उमाकांत ने असली पिस्टल से फायरिंग होने से इन्कार किया। उनका कहना था कि बाजार में ऐसी पिस्टल उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल लोग दीपावली पर पटाखे चलाने के लिए करते हैं। संभव है कि वीडियो में ऐसे ही किसी उपकरण का इस्तेमाल किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed