{"_id":"677e78111c9001222b046e75","slug":"two-accused-arrested-from-different-places-with-47-grams-of-smack-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-117605-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 47 ग्राम स्मैक के साथ अलग-अलग स्थानों से दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 47 ग्राम स्मैक के साथ अलग-अलग स्थानों से दो आरोपी गिरफ्तार
- एक ने बताया पेट दर्द की दवा, दूसरा कुंजा की चाची से खरीद कर लाया
- मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को 47 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद स्मैक की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। ढालीपुर में हैंडपंप के पास पुलिस ने एक बुलेट सवार युवक को देखा। पुलिस को देख युवक बुलेट चालू कर भागने लगा। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 42.60 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ करने पर आरोपी ने पहले स्मैक को पेट दर्द की दवा बताया। युवक का नाम शाकिर है, वह सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने बताया कि वह बिहारीगढ़ निवासी सोनू नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया था। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस हरबर्टपुर क्षेत्र में गश्त कर का रही थी। पांवटा रोड पर होटल बसेरा के पास पुलिस ने एक युवक को पैदल आते हुए देखा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 4.40 ग्राम स्मैक मिली। युवक ने अपना नाम सहसपुर थाना क्षेत्र के जस्सोवाला निवासी राजकुमार बताया। उसने बताया कि वह कुंजा गांव से चाची नाम की महिला से स्मैक खरीद कर लाया था। वह खुशहालपुर गांव में नशेड़ी युवकों को स्मैक बेचता है। बताया कि वह स्वयं भी स्मैक के नशे का आदि है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी की बुलेट को सीज कर दिया।दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।