Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Janmashtami festival is being celebrated in Raigarh on the lines of Mathura-Vrindavan for many years

रायगढ़ में कई सालों से मनाया जा रहा मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर जन्माष्टमी पर्व, पांच दिन तक होता है आयोजन

Sat, 16 Aug 2025 10:04 PM IST
Digvijay Singh Digvijay Singh
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:04 PM IST
Janmashtami festival is being celebrated in Raigarh on the lines of Mathura-Vrindavan for many years
रायगढ़ जिला मुख्यालय में मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर बीते कई सालों से जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के तहत मंदिर परिसर को विद्युत झालरों से सजाया गया है जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही है। 14 अगस्त से शुरू हुए इस जन्माष्टमी मेले श्रद्धालु गौरीशंकर मंदिर के अलावा श्याम मंदिर की आकर्षक झांकियों का आनंद उठा रहे हैं। रायगढ़ जिला मुख्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 14 अगस्त की शाम वृंदावन के गोस्वामी भागवताचार्य के हाथो हुआ। पांच दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में रायगढ़ ही नही अपितु आसपास के जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिसा से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं जो गौरीशंकर मंदिर के अलावा श्याम मंदिर की आकर्षक झांकियों का आनंद उठाते हैं। सन 1950 में गौरीशंकर मंदिर का निर्माण हुआ था और इसके दो साल बाद 1952 से रायगढ़ शहर में लगातार जन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मेले को अब 73 साल पूरे हो चुके हैं। गौरीशंकर मंदिर के ट्रस्ट के द्वारा हर साल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करने लिए स्वचलित झांकियों का आयोजन किया जाता है। ठीक इसी तर्ज पर बीते 27 सालों से संजय कॉम्प्लेक्स श्याम बगीची में भी श्री श्याम मंडल द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पांच दिनों तक मंदिर परिसर में लड्डू गोपाल, राधा-कृष्ण, बांके बिहारी की झांकियां सजाई जाती रही हैं। अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा ने बताया कि श्याम बगीची परिसर में 10 हजार वर्ग फुट में वाटरप्रूफ पंडाल बनाए गया है। इस बार मनभावन स्वचालित झांकियों में पंचमुखी गणेश जी, कृष्ण द्वारा माखन चोरी, अशोक वाटिका, वीर बर्बरीक द्वारा शीश दान, हनुमान जी का सूर्य भक्षण, गौरा - गौरी पूजा, गोवर्धन पर्वत धारण, दिव्य कुंभ स्नान, जुरासिक पार्क, राम दरबार, होलिका दहन, गंगा जी का अवतरण, श्री कृष्ण द्वारा कंस वध, भगवान विष्णु जी की शेषशैय्या व विशेष आकर्षण आपरेशन सिंदूर की मनभावन झांकियां श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ लगाई है। इसी तरह मंदिर प्रांगण में लड्डू गोपाल झूला, राधा कृष्ण झूला, वृंदावन की मनमोहक बांके बिहारी जी की दर्शन झांकियां लगी है। साथ ही इस बार महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र फूल बंगला रहेगा व मंदिर को मनभावन फूलों से सजाकर फूल बंगला का भव्य रुप दिया गया है। बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा ने बताया कि आज अर्द्ध रात्रि को भगवान श्री कृष्ण जी का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा व भजन कीर्तन व मधुर गीत के साथ 56 भोग व माखन मिश्री का भोग लगाकर फूलों की वर्षा से भगवान श्री कृष्ण का स्वागत व धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा ने बताया कि श्याम बगीची और श्याम मंदिर परिसर व क्षेत्र को हाई सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा की दृष्टि से अपडेट किया गया है। दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं के लिए अलग से बैरिकेट्स की सुविधा की गई है, ताकि यहां आने वाले लोगों को परेशानियांे का सामना न करना पड़े। इसी तरह सुरक्षा गार्ड दिन व रातभर तैनात रहेंगे। पुलिस विभाग, ट्रैफिक विभाग के जवान भी मंदिर परिसर में तैनात हैं। पांच दिनों तक चलने वाले जन्माष्टमी मेले के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये शहर की सामाजिक संस्थाओं के अलावा मंदिर समितियों के द्वारा जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया है। ताकि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भगवान का प्रसाद मिल सके। रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक माह पहले से ही जन्माष्टमी मेले की तैयारी शुरू हो जाती है। जहां मंदिर परिसर में साजो-सामानों की कई दुकानें लगती है तो वहीं बाहर से आने वाले लोगों को लुभाने के लिये यहां मीना बाजार भी लगाया जाता है। इस बार सावित्री नगर और ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में तीन मीना बाजार लगे हैं जहां रोजाना भारी भीड़ उमड रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: सरूरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गले-सड़े शव को देख परिजनों में मचा कोहराम

16 Aug 2025

VIDEO: घायल पक्षियों के लिए बनाया गया अस्पताल, ऐसे किया जाता है इलाज

16 Aug 2025

VIDEO: जन्माष्टमी पर दाऊजी महाराज मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

16 Aug 2025

कुरुक्षेत्र: अब घाटे का सौदा नहीं होगा मधुमक्खी पालन, भावांतर योजना में किया जाएगा शामिल: सीएम सैनी

16 Aug 2025

कानपुर के नाना राव पार्क में स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री राकेश सचान ने किया ध्वजारोहण

16 Aug 2025
विज्ञापन

कानपुर में गंगा में बढ़ा जलस्तर, कटरी के गांव जलमग्न, किसानों की फसलें बर्बाद

16 Aug 2025

करछना तहसील के अमृत सरोवर की सफाई और पौधरोपण, तहसीदार के नेतृत्व में चला अभियान

16 Aug 2025
विज्ञापन

हिसार: 5वीं जिला योगासन चैम्पियनशिप-2025 का हुआ शुभारंभ

16 Aug 2025

कांगड़ा: राजा का तालाब में प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी का आयोजन

16 Aug 2025

चरखी दादरी: अफीम के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपी

16 Aug 2025

Hamirpur: श्रद्धालुओं ने मनाई जन्माष्टमी व संक्रांति, अवाहदेवी माता मंदिर में गूंजे भजन

Bilaspur: हनुमान टीला में स्थापित होंगी महर्षि वेद व्यास और बाबा कल्याण दास की प्रतिमाएं

16 Aug 2025

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर बरसे परिवहन मंत्री, VIDEO

16 Aug 2025

चरखी दादरी: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वार्षिक मेले का हुआ आयोजन, काफी संख्या में पहुंचे लोग

16 Aug 2025

कानपुर में बंद दुकान के सामने मिला अधेड़ का शव का मिलने से मचा हड़कंप

16 Aug 2025

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

16 Aug 2025

Baghpat: गेल गैस पाइप लाइन फटने की सूचना पर दौड़े अधिकारी, कहा-पत्थर टकराने से फटी लाइन

16 Aug 2025

हिसार: बिश्नोई सभा में जन्माष्टमी महोत्सव रद्द, संत राजेंद्रानंद महाराज का हुआ निधन

16 Aug 2025

कर्णप्रयाग में लापता युवक की ढूढ़खोजबीन जारी, नहीं लगा कोई सुराग

16 Aug 2025

चरखी दादरी: पुलिस ने पांच देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

16 Aug 2025

Bageshwar: विश्व हिंदू परिषद ने स्थापना दिवस पर निकाली बाइक रैली

16 Aug 2025

जींद: सात गोशालाओं को विधायक दी पौने चार करोड़ की राशि

16 Aug 2025

हिसार: 18 अगस्त को ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में होगी पेशी

16 Aug 2025

Rajasthan: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गौतस्करों की पिकअप पलटी, एक की मौत, एक गंभीर घायल

16 Aug 2025

लखीमपुर खीरी में बाघ ने किसान को मार डाला, खेत में मिला शव, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

16 Aug 2025

यमुना मंदिर परिसर में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, भजन कीर्तनों पर झूमे भक्त

16 Aug 2025

बुलंदशहर में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला लहूलुहान शव

16 Aug 2025

बुलंदशहर में पत्नी और उसके परिवार पर मानसिक शोषण का आरोप लगाकर सपा नेता ने की आत्महत्या

16 Aug 2025

Rudrapur: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बागी जीत के बाद शुक्ला-जलहोत्रा गुटों में टकराव

Shahdol News: हाथी की दस्तक से दहशत में ब्यौहारी क्षेत्र के लोग, वन विभाग ने बंद कराया शहडोल रीवा मार्ग

16 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed